चमकदार पेपर बना सस्ता और 'पर्यावरण-मित्र'
वैज्ञानिक अल्ट्रा-थिन, ऊर्जा बचाने वाले आर्गेनिक लाइट डायोड (ओएलईडी) का विकल्प तैयार कर रहे हैं, जिसे हाल ही में मोबाइल फोन, कैमरे और कम चौड़ाई वाले टीवी में लगाया गया।
वैज्ञानिक एक ऐसा वैकल्पिक आर्गेनिक लाइट-इमिटिंग इलेक्ट्रोकेमिकल सैल (एलईसी) बना रहे हैं। इसके लिए वे एक कार्बन पदार्थ ग्रैफीन से पारदर्शी इलेक्ट्रोड बनाने में जुटे हैं, ताकि लागत कम आए। जबकि ओएलईडी के साथ दिक्कत यह है कि इसमें लागत ज्यादा आती है।
लिंकोपिंग विश्वविद्यालय के शोधकर्ता नैथनील रॉबिंसन कहते हैं कि इस खोज में तकनीकी और पर्यावरण के लिहाज से बड़ी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि एलईसी के सभी हिस्से द्रव पदार्थ से बनाए जा सकते हैं, यहां तक कि इसे प्रिंटिग प्रेस में भी बनाया जा सकता है, जिससे काफी कम लागत आएगी।
अमेरिकी रसायन सोसाइटी (एसीएस) की विज्ञप्ति के अनुसार, एक अन्य शोधकर्ता अम्यो विश्वविद्यालय के लुडविग एडमन कहते हैं कि इस चमकदार पेपर को वॉलपेपर की तरह छत पर चिपकाया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications