पचौरी को डटे रहना चाहिए : अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने दिल्ली स्थाई विकास सम्मेलन (डीएसडीएस) में कहा, "आईपीसीसी रिपोर्ट में गलती के कारण पचौरी चौतरफा हमलों से घिरे हैं लेकिन भारत सरकार उनका समर्थन करती है। ईसा मसीह, पैगंबर मोहम्मद और महात्मा गांधी जब सद्भावना और सौहार्द का प्रचार कर रहे थे, तब भी लोगों ने उनको माफ नहीं किया लेकिन बाद में उन्होंने उनके कार्यो के महत्व को महसूस किया।"
उन्होंने कहा, "इसलिए आज पचौरी की आलोचना कर रहे लोग उनके कार्यो का महत्व समझेंगे और पचौरी को उनके सामने मजबूती से खड़ा रहना चाहिए।"
बढ़ते तापमान के हिमनदों और समुद्र तल पर प्रभाव के बारे में जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (आईपीसीसी) की रिपोर्ट का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को समर्थन किया था। ग्रीस, नार्वे, फिनलैंड, स्लावेनिया और भूटान के प्रधानमंत्री भी पचौरी के समर्थन और आईपीसीसी की रिपोर्ट के बचाव में शामिल हैं।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने तीन दिवसीय डीएसडीएस सम्मेलन के उद्घाटन में कहा था कि आईपीसीसी और उसके नेतृत्व में भारत को पूरा भरोसा है और सरकार उसे हरसंभव समर्थन देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications