कश्मीर में भारी बर्फबारी, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद (लीड-1)
जवाहर सुरंग के आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह भारी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह से ही यातायात बंद है।
परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "ताजा बर्फबारी और सड़कों पर फिसलन के कारण राजमार्ग पर शनिवार को वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।"
गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग में भी शनिवार को भारी बर्फबारी हुई। स्थानीय मौसम विभाग ने अगले छह दिनों में ऊपरी स्थानों पर भारी बर्फबारी और घाटी में हल्की बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने ऊंचाई वाले स्थानों के निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि कुछ इलाकों में बर्फीला तूफान भी आ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications