पश्चिम बंगाल के विधानसभा अध्यक्ष सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती
कोलकाता, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा अध्यक्ष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता हासिम अब्दुल हलीम को सांस लेने में तकलीफ के बाद शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
माकपा के वरिष्ठ नेता रॉबिन देब ने आईएएनएस से कहा, "राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने कुआलालंपुर गए हलीम ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। इसके बाद उन्हें माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।"
देब ने बताया, "उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। अगले 24 घंटों तक वह चिकित्सीय निगरानी में रहेंगे। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी हालत अब स्थिर है।"
उन्होंने कहा, "हलीम के परिवार के सदस्य शनिवार सुबह सिंगापुर के लिए रवाना हो चुके हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications