बाल ठाकरे से मुलाकात में कोई दिक्कत नहीं : शाहरुख (लीड-1)

शाहरुख शनिवार दोपहर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लंदन से मुंबई लौटे। उन्होंने हवाई अड्डे पर मीडिया से कहा, "यदि बाल ठाकरे मुझसे मुलाकात करना चाहते हैं तो वह तैयार हैं।"

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर शाहरुख के बयान के बाद शिवसेना ने उनकी आगामी फिल्म 'माई नेम इज खान' के मुंबई में प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। शिवसेना ने कहा था कि शाहरुख को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

शाहरुख ने कहा, "मेरे बयान को लेकर गलतफहमी हुई है। मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। मैंने वही कहा जो किसी भारतीय को कहना चाहिए। आज मैं जो कुछ भी हूं मुंबई की वजह से हूं। मुंबई ने मुझे सबकुछ दिया है, मेरे देश ने मुझे सबकुछ दिया है। मैं किसी दूसरे मुल्क से कैसे जुड़ सकता हूं।"

शाहरुख से जब पूछा गया कि क्या वह बाल ठाकरे से इस मुद्दे पर मुलाकात करेंगे, तो उन्होंने कहा, "मुझे बाला साहेब जी मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। मुझे खुशी होगी। वह एक वरिष्ठ नेता है। मैं उनके घर पर कई बार गया हूं और यदि वह मुझसे मुलाकात करना चाहते हैं तो मैं तैयार हूं।"

इससे पहले शाहरुख और काजोल हवाईअड्डे से अलग-अलग बाहर आए। एक हवाईअड्डा अधिकारी ने बताया कि शाहरुख पुलिसकर्मियों के एक दल और अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ हवाईअड्डे से बाहर आए थे।

दोनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म 'माई नेम इज खान' के प्रचार के लिए अमेरिका और ब्रिटेन गए हुए थे।

हवाईअड्डे पर शाहरुख के 50 निजी सुरक्षाकर्मियों के अलावा करीब 500 सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। फिल्म के निर्देशक करन जौहर अलग से हवाईअड्डे से बाहर निकले।

शाहरुख की गाड़ी दो पुलिस वाहनों की सुरक्षा में बांद्रा स्थित उनके बंगले 'मन्नत' पर पहुंची।

महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस ने वादा किया है कि जिन थियेटरों और मल्टीप्लेक्स में 'माई नेम इज खान' का प्रदर्शन होगा वहां सुरक्षा की पूरा इंतजाम होगा।

करीब एक सप्ताह पहले शाहरुख ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल करने की वकालत की थी जिसके बाद उन्हें शिवसेना के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। शिवसेना चाहती है कि शाहरुख अपने बयान पर माफी मांगें।

उल्लेखनीय है कि शाहरुख आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+