मेक्सिको में भारी वर्षा से 18 की मौत
मेक्सिको सिटी, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको में दक्षिणी-पश्चिमी राज्य के मिचौकेन शहर में तीन दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से अब तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मिचौकेन के वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया, "मिचौकेन शहर में विभिन्न जगहों पर शुक्रवार के भूस्खलन में मारे गए 12 लोगों के शव बरामद किए गए। इनको मिलाकर बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।"
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा गुरुवार को नदियों में आए उफान और भूस्खलन की वजह से तीन और लोगों की मौत हो गई थी। एक दिन पहले पड़ोसी अंगानगुए कस्बे में भी भूस्खलन में मकानों के ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गई थी।
मूसलाधार बारिश बुधवार से लगातार जारी है। जिसकी वजह से मिचौकेन शहर में भूस्खलन और बाढ़ आने से करीब 10,000 लोग बेघर हो गए हैं। मेक्सिको सरकार ने अंगानगुए कस्बे में आपात स्थिति की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications