भारत तक फैल सकता है तालिबान: ईरान (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री मनुचेहर मोत्तकी ने इस संबंध में चेतावनी जारी की। उन्होंने अफगानिस्तान से मादक पदार्थो के कारोबार के फैलने पर भी चिंता जाहिर की।
मोत्तकी ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा, "हाल के वर्षो में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और नशीली दवाओं के व्यापार को रोकने के लिए अपनाई गईं सभी नीतियां विफल रही हैं। "
मोत्तकी ने कहा कि ईरान अफगानिस्तान में होने वाले मादक पदार्थो के कारोबार और आतंकवाद को रोकने के लिए चिंतित है लेकिन उन्होंने नाटो की अगुवाई में देश पर लगाए गए संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना की।
मोत्तकी ने चेतावनी दी कि तालिबान से संबंधित आतंकवाद दो शाखाओं में विभाजित हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक अरब देशों में और दूसरी शाखा भारत और मध्य एशियाई देशों में फैल सकती है।
मादक पदार्थो के तस्कर ईरानी सेना और पुलिस के 3,000 से अधिक जवानों की हत्या कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications