ईरान को यूरेनियम स्थानांतरण समझौते की आशा
म्यूनिख, 6 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री मनुचेहर मोत्तकी ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश को उम्मीद है कि निकट भविष्य में उसका विश्व के शक्तिशाली देशों के साथ यूरेनियम स्थानांतरण के बारे में समझौता हो जाएगा।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, म्यूनिख वार्षिक सुरक्षा सम्मेलन के वार्ता पैनल से मोत्तकी ने कहा कि उनका देश इस समझौते को लेकर गंभीर है। इसके लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत है, जो उनकी सरकार ने दिखाई है। उन्होंने आशा जताई कि इस समझौते में बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
म्यूनिख सम्मेलन के दौरान शनिवार को मोत्तकी का संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी आईएईए के नए प्रमुख यूकिया अमानो के साथ बैठक का कार्यक्रम है।
मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने निम्न श्रेणी के यूरोनियम से उच्च श्रेणी वाले यूरोनियम की अदला-बदली की इच्छा जताई थी, जिसे वह अपने देश में परमाणु रियक्टरों में इस्तेमाल कर सके।
ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान ने आईएईए के माध्यम से यूरोनियम की अदला-बदली के सौदे पर दढ़ इच्छा जताई है।
इस सौदे के तहत ईरान के निम्न श्रेणी के 3.5 फीसदी शुद्धता वाले यूरोनियम को रूस और फ्रांस जैसे देशों में भेजा जाएगा, जहां इन्हें 20 फीसदी शुद्धता के साथ प्रसंस्कृत किया जाएगा। इसके बाद इसे ईरान को लौटाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications