संयुक्त राष्ट्र ने हैती में खतरनाक हुई इमारतों के प्रति आगाह किया
पोर्ट-ओ-प्रिंस, 6 फरवरी (आईएएनएस)। कैरेबियाइ देश हैती में गत 12 जनवरी को आए विनाशकारी भूकंप के बाद यहां खतरनाक और असुरक्षित हो चुकी इमारतों के प्रति चेतावनी जारी करते हुए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनइपी) के एक अधिकारी ने लोगों से इन इमारतों में न रहने का आग्रह किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूएनइपी के निदेशक एंड्रयू मोर्टन के हवाले से खबर दी है कि यह आवश्यक है कि विनाशकारी भूकंप में कमजोर हो चुकी इमारतों से लोगों को दूर रखा जाए क्योंकि ये कभी भी ढह सकती हैं।
मोर्टन ने कहा, "हम इन इमारतों को किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल नहीं करने के लिए लाल, पीले और हरे कार्ड के जरिए अलग-अलग वर्गो में बांट सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि कई रिहाइशी इमारतों का विशेषज्ञों से आकलन कराने की आवश्यकता है लेकिन दुर्भाग्यवश लोग अभी तक उन्ही इमारतों में रह रहे हैं जो कि बहुत असुरक्षित हैं।
गौरतलब है कि अधिकारियों ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान जारी कर हैती के लोगों से अस्थाई शिविरों में ही रहने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications