अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकता रिहा, चीन पहुंचा (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पार्क को गत 25 दिसम्बर को उत्तर कोरियाई सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
चीन स्थित अमेरिकी दूतावास की प्रवक्ता सुजान स्टीवेंसन ने कहा कि पार्क शनिवार को बीजिंग से अमेरिका रवाना होंगे।
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी 'कोरियन सेंट्रल न्यू एजेंसी' ने शुक्रवार को पार्क की रिहाई के संबंध में जानकारी दी थी। समाचार एजेंसी ने कहा कि सरकार ने पार्क को रिहा करने का फैसला किया है।
माना जा रहा है कि अमेरिका के साथ संबंध बेहतर बनाने के लिए उत्तर कोरिया ने पार्क को रिहा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications