नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनाती से परेशान पुलिसकर्मी ने खुदकुशी की
सिपाही पंकज सिंह को हाल ही में कांवरधा जिले से बुलाकर उसकी तैनाती राजनंदगांव जिले में की गई थी। राज्य सरकार ने यहां नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। पंकज ने शुक्रवार को चिचोला पुलिस स्टेशन में खुद को गोली मार ली जिससे उनकी मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "घटना के सही कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है लेकिन उसके सहकर्मियों ने बताया कि पंकज नक्सल प्रभावित जिले में अपनी तैनाती को लेकर बहुत परेशान था।"
गौरतलब है कि नक्सलियों ने गत वर्ष जुलाई में राजनंदगांव जिले में एक शक्तिशाली हमला किया था जिसमें जिले के पुलिस प्रमुख बी.के.चौबे सहित 29 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications