हेलीकॉप्टर छोड़ लोकल ट्रेन से पहुंचे राहुल गांधी

अमेठी में दलित ग्रामीणों की झुग्गी में कई रातें काट चुके राहुल गांधी ने शुक्रवार को मुंबई के युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले आम जनता के साथ लोकल में सफर करने का निर्णय लिया। राहुल अंधेरी से दादर स्टेशन तक लोकल ट्रेन से गए। दादर पर उतरकर वे टिकट काउंटर पहुंचे, जहां लाइन में खुद लगकर राहुल गांधी ने टिकट खरीदा और फिर दादर से भायखला लोकल ट्रेन से गए।
भायखला स्टेशन से राहुल गांधी भाईदास हॉस्टल पहुंचे जहां वा छात्रों से मुखातिब होंगे। खास बात यह है कि राहुल गांधी को विले पार्ले से घाटकोपर की यात्रा हेलीकॉप्टर में करनी थी।
शिवसैनिकों पर लाठीचार्ज
उधर राहुल गांधी की यात्रा के विरोध में डीएन नगर में उत्पात मचाने वाले शिवसैनिकों पर नियंत्रण कसने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। यहां से पुलिस ने करीब 40 शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया। ये सभी कार्यकर्ता पार्टी प्रमुख बाल ठाकरे के निदेर्श पर राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications