एक्‍सचेंज4मीडिया का हिन्‍दी पोर्टल जल्‍द

Exchange4media
मुंबई। वेबसाइट पर मीडिया जगत की खबरें देने वाली अग्रणी वेबसाइट एक्‍सचेंज4मीडिया डॉट कॉम जल्‍द ही हिन्‍दी में पोर्टल फरवरी में लॉन्‍च करने जा रहा है। एक्‍सचेंज4मीडिया ग्रुप के मुताबिक उनका नया पोर्टल हिन्‍दी मीडिया एवं विज्ञापन की खबरें देगा, जिसका नाम समाचार4मीडिया डॉट कॉम होगा।

इस पोर्टल की राहें उतनी आसान नहीं होंगी, जितनी कि दिख रही हैं, क्‍योंकि उनके सामने पहले से ही मीडिया की खबरें देने वाला नंबर वन पोर्टल भड़ास4मीडिया डॉट खड़ा है। इस‍ लिहाज से समाचार4मीडिया का सबसे बड़ा प्रतिद्वन्‍द्वी भी वही होगा।

एक्‍सचेंज4मीडिया ग्रुप के मुताबिक पोर्टल को जनवरी के मध्‍य में लॉन्‍च करना था, लेकिन तैयारियां पूरी नहीं हो पानेके कारण ऐसा नहीं हुआ, लेकिन फरवरी में पोर्टल लॉन्‍च करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हिन्‍दी पोर्टल की लॉन्चिंग ग्रुप की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर होगी।

हिन्‍दी मीडिया को सशक्‍त बनाने का लक्ष्‍य

ग्रुप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले दो साल में भारतीय मीडिया एवं विज्ञापन उद्योग में तेजी से विकास हुआ है। ऐसे में ऐसे पोर्टल की सख्‍त जरूरत है जो मीडिया जगत की खबरों को हिन्‍दी में प्रकाशित करे। ग्रुप के चेयरमैन एवं एडीटर इन चीफ अनुराग बत्रा ने कहा कि इस समय भारतीय मीडिया का संतुलन बिगड़ रहा है। उत्‍पादों से आने वाला धन अंग्रेजी मीडिया की ओर जा रहा है। इसलिए हिन्‍दी मीडिया को और सशक्‍त बनाने की जरूरत है।

कुल मिलाकर यह बात तय है कि समाचार4मीडिया के आने पर भड़ास4मीडिया की रीडरशिप पर असर पड़ सकता है। एक्‍सचेंज4मीडिया ग्रुप अपने हिन्‍दी पोर्टल को आगे बढ़ाने की हर संभव कोशिश करेगा, वहीं भड़ास4मीडिया के संस्‍थापक यशवंत सिंह को नंबर वन पर बने रहने के लिए नए प्रयोग करने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+