महाराष्ट्र के मंत्रियों में आत्मसम्मान नहीं: ठाकरे

बाल ठाकरे ने अपनी पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में लिखा है कि शरद पवार, विलासराव देशमुख, सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण, मुरली देवड़ा और प्रफुल्ल पटेल उस आत्मसम्मान का प्रदर्शन नहीं कर सकते जैसा कि दिवंगत सीडी देशमुख ने दिखाया था। राहुल गांधी द्वारा मराठियों का अपमान करने का विरोध एक भी मंत्री ने नहीं किया। किसी ने भी केंद्र के विरुद्ध खड़े होकर अवाज नहीं उठाई।
विरोध के बजाए सड़कें साफ कर रहे मंत्री
ठाकरे ने लिखा कि महाराष्ट्र के मंत्री विरोध करने के बजाए राहुल गांधी की यात्रा के लिए मुंबइ की वो सड़कें साफ कर रहे हैं, जिनसे होकर कांग्रेस महासचिव को गुजरना है।
उधर मुंबई के सेंटा क्रूंज एयरपोर्ट पर राहुल गांधी पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी की यात्रा में खलल डालने की तैयारी में बैठे शिवसैनिकों को रोकने के लिए मुंबई के उन सभी इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जहां-जहां राहुल गांधी को जाना है। इन इलाकों में सेंटा क्रूंज़, विले पार्ले और घाटकोपर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications