खाप पंचायत का शिकार हुए एक और दंपति

कविता और उसके रिश्तेदारों की तरफ से पंचायत के सदस्यों के खिलाफ लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया । अपनी शिकायत में कविता ने आरोप लगाया है कि पंचायत की बैठक के दौरान कुछ लोगों ने उनके ससुर आजाद सिंह के मुंह में जूता ठूंस दिया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में जाने की बात भी कही है।
सतीश और कविता ने तीन साल पहले शादी की थी और उनका एक 10 माह का बच्चा भी है। जिले के पुलीस अधीक्षक अमित कुमार राव ने शुक्रवार को कहा, "हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है और बहुत जल्द ही हम अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।" उन्होंने ने कहा कि खेरी गांव में सतीश बरवाल के परिवार को 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराई गई है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications