सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की गिरावट (लीड-1)
दोपहर करीब 12.45 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 420 अंकों की गिरावट के साथ 15805.47 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 125 अंकों की गिरावट के साथ 4722.90 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट का रुख देखा जा रहा था।
इससे पहले यूरोप में कर्ज में वृद्धि और अमेरिका में रोजगार के खराब आंकड़ों के आने के बाद प्रमुख एशियाई बाजार में आज कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया।
प्रमुख जापानी सूचकांक निक्केई में कारोबार के शुरुआत में 2.77 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई जबकि हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक हंग सेंग में 2.91 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
चीन के शंघाई सूचकांक में 1.92 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई जबकि कोरियाई सूचकांक कोस्पी 3.16 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications