बाल श्रम मिटाने के प्रति भारत प्रतिबद्ध : खड़गे
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के 90वें वर्षगांठ समारोह की अध्यक्षता करते हुए खड़गे ने कहा कि राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजनाएं अन्य केन्द्रीय मंत्रालयों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न समाजिक क्षेत्र की योजनाओं के सज्ञथ अपने प्रयासों पर जोर दे रही है।
उन्होंने कहा कि छह से चौदह वर्ष के सभी बच्चों को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाए गए उपायों में बालकों के लिए नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 प्रमुख है।
पिछले नौ दशकों के दौरान, आईएलओ की उपलब्धियों की सराहना करते हुए श्रम मंत्री ने कहा कि इसने दुनिया के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कई उपलब्धियों को भी हासिल किया है। उन्होंने कहा कि भारत आईएलओ के संस्थापक सदस्यों में से एक है और कई वर्षो से, आपसकी संबंध बहुत सार्थक रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications