राजस्थान पंचायत चुनाव में 83 प्रतिशत मतदान
राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के. पाण्डे ने बताया कि प्रारम्भिक सूचनाओं के अनुसार राज्य में करीब 83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। प्रात: 10 बजे तक 18.02 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 48.55 प्रतिशत तथा अपरान्ह 3 बजे तक 68.88 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
मतदान के पश्चात् पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की प्रक्रिया आरम्भ की जा चुकी है और मौके पर ही सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा परिणाम की घोषणा की जायेगी। राज्य में जहां कहीं आवश्यक होगा पुनर्मतदान 7 फरवरी को कराया जाएगा।
राज्य में 33 जिलों की 77 पंचायत समिति के 2 हजार 786 ग्राम पंचायत के उप सरपंच का निर्वाचन शुक्रवार 5 फरवरी को होगा। उप सरपंचों का चुनाव ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पंच-सरपंचों की निर्धारित बैठक में प्रात: 11.30 बजे तक किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications