कराची के अस्पताल से बम बरामद
कराची, 5 फरवरी (आईएएनएस)। कराची के जिन्ना स्नातकोत्तर चिकित्सा केंद्र के परिसर से एक बम बरामद किया गया है। यहां कुछ ही घंटे पहले हुए बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
बम को एक टीवी में छुपाकर रखा गया था जिसे सुरक्षाकर्मियों ने खोज लिया। बम को निष्क्रिय करने के लिए मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
शुक्रवार को इस अस्पताल के आपातकालीन विभाग के द्वार पर हुए बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications