एएमयू की किशनगंज शाखा में अगले सत्र से पढ़ाई आरंभ होगी

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एएमयू का एक दल किशनगंज जाकर अधिग्रहण वाले इलाके का जायजा भी लेगी। शुरुआत में यह शाखा किसी सरकारी भवन में ही संचालित होगी।

सिंह ने बताया कि एएमयू के कुलपति डॉ़ पी़ क़े अब्दुल अजीज और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गुरुवार को हुई बातचीत में अगले सत्र से एएमयू की किशनगंज शाखा में पढ़ाई प्रारंभ करने पर सहमति बनी। शुरुआत में तो कुछ ही पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होगी लेकिन बाद में पाठ्यक्रमों में वृद्घि की जाएगी।

इधर, किशनगंज के शिक्षाविद् मुफ्ती जावेद कहते हैं कि अल्पसंख्यक बहुल किशनगंज की गिनती साक्षरता के लिहाज से सर्वाधिक पिछड़े जिलों में होती है। उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय की शाखा खुलने से किशनगंज के साथ ही अररिया, पूर्णिया, और कटिहार सहित सीमांचल के छात्रों को स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने एएमयू को किशनगंज में 250 एकड़ जमीन देने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+