राजस्थान में 105 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे

इस करार के तहत राज्य में सहकारिता विभाग के माध्यम से 105 स्थानों पर दुकानें खोली जाएंगी, जहां जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। राज्य में जन औषधि केन्द्रों की नोडल एजेन्सी राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ होगी। जन औषधि केन्द्रों के लिए चिकित्सा संस्थानों में स्थान चिकित्सा विभाग द्वारा तथा दुकानों का निर्माण कार्य सहकारिता विभाग द्वारा करवाया जाएगा। इन औषधि केन्द्रों पर दवाइयों की आपूर्ति प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर आरडीपीएल द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

सहकारिता मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि जयपुर में एक माह के अन्दर सभी अस्पतालों में यह दुकानें शुरू हो जाएंगी, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। इन दुकानों पर गरीब एवं बीपीएल परिवारों को उचित दरों पर जैनेरिक दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि जन औषधि केन्द्र एक समयबद्घ कार्यक्रम के तहत खोले जाएंगे तथा जयपुर में दुकानें खोलने के बाद जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दुकानें खोलने का प्रयास किया जाएगा।

सहकारिता मंत्री परसादी लाल मीणा तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ए.ए.खान की उपस्थिति में प्रमुख शासन सचिव सहकारिता आर. के. मीणा, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जी.एस.संधु, प्रबंध संचालक उपभोक्ता संघ आर. एस. जाखड़, निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ओ. पी. गुप्ता तथा आरडीपीएल की तरफ से आर.के. वशिष्ठ ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव मेडिकल शिक्षा चन्द्रमोहन मीणा, पंजीयक सहकारिता मुकेश शर्मा एनआरएचएम के प्रबन्ध निदेशक भवानी सिंह देथा, सवाई मानसिंह चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. नरपत सिंह सहित सहकारिता,चिकित्सा एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+