बैंक ऑफ अमेरिका, उसके पूर्व सीईओ पर धोखाधड़ी का मुकदमा
न्यूयार्क, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बैंक ऑफ अमेरिका और उसके पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)केनेथ लुईस के खिलाफ वित्तीय संकट के दौरान मेरिल लिंच के विवादित अधिग्रहण में धोखाधड़ी के आरोप में न्यूयार्क राज्य के सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, न्यूयार्क के एटार्नी जनरल एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि बैंक ऑफ अमेरिका के उच्च प्रबंधन ने शेयर धारकों से जानबूझकर मेरिल लिंच के भारी घाटे को छिपाया और दिसंबर 2008 में अधिग्रहण को मंजूरी दे दी गई।
लुईस ने इसके बाद कथित तौर पर सरकार को गुमराह कर यह यकीन दिलाया कि बैंक ऑफ अमेरिका ऑफ अमेरिका को धराशाही होने से बचाने के लिए करदाताओं की मदद के लिए अरबों डॉलर की जरूरत होगी।
क्यूमो ने कहा, "बैंक ऑफ अमेरिका और उसके उच्च प्रबंधन ने मिलकर शेयरधारकों और अमेरिकी करदाताओं के साथ धोखा किया। "
दूसरी ओर, गुरुवार को बैंक ऑफ अमेरिका ने मुकदमे को खत्म करने के लिए प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) से लिए गए 15 करोड़ डॉलर को वापसी करने की पेशकश की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications