ताजमहल के समीप 'सुतली बम' छुड़ाने वाला गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गुरुवार को ताजमहल के समीप 'सुतली बम' छुड़ाने के आरोप में धर्मेद्र नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक ताजमहल के समीप कचौड़ियां बेचता था।
गुरुवार को धर्मेद्र पटाखा छुड़ाकर फरार हो गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मी पटाखे की आवाज सुनकर वहां पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया और बाद में धर्मेद्र पकड़ा गया। पुलिस उप महानिरीक्षक आदित्य मिश्रा ने गुरुवार शाम बताया कि युवक को सुतली बम छुड़ाने के लिए किसी ने उकसाया था।
ताजगंज पुलिस स्टेशन में पुलिस अधीक्षक उदय प्रताप और अन्य अधिकारियों ने धर्मेद्र से पूछताछ की। धर्मेद्र को जेल भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications