चीन में अपहरण के जुर्म में 25 को सजा-ए मौत

बीजिंग, 5 फरवरी (आईएएनएस)। चीन में अपहरण और फिरौती मांगने से संबंध विभिन्न घटनाओं के मुकदमों में 25 लोगों को सजा-ए मौत दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत की दो अदालतों ने अपहरण के नौ मामलों में दोषी 25 लोगों को गुरुवार को सजा-ए मौत सुनाई।

इसके अलावा गुआंगझो म्युनिसिपल इंटरमिडिएट पीपुल्स कोर्ट तथा पीपुल्स कोर्ट ऑफ जेंग्चेंग ने 26 लोगों को 20 साल तक की कैद की सजा भी सुनाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+