छोटे राज्यों से संघीय ढांचा कमजोर होगा : मीरा कुमार
विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने आई मीरा कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि देश के ज्वलंत मुद्दे छोटे राज्यों के गठन के विषय पर हुई खुली बहस में हिस्सा लेने वाले अधिकतर पीठासीन अधिकारियों ने बेवाकी से अपनी राय रखी और कहा कि छोटे राज्य देश हित में नहीं हैं। उन्हें लगता है कि इससे संघीय ढांचा कमजोर होगा।
उन्होंने कहा कि छोटे राज्यों पर किसी तरह का निर्णय लिए जाने के पहले गहन विचार विमर्श की जरूरत है। लोगों की राय जानी जाए और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की मांग के सवाल पर मीरा कुमार ने कहा कि यह गंभीर विषय है और इस पर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications