पाकिस्तान में मनाया गया कश्मीर एकता दिवस
इस्लामाबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में निवास कर रहे कश्मीरियों द्वारा और पाकिस्तान शासित कश्मीर में शुक्रवार को कश्मीर एकता दिवस मनाया गया।
समाचर एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि प्रति वर्ष मनाए जाने वाले इस दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया और लोगों ने संकल्प लिया कि जब तक कश्मीरियों को उनके अधिकार नहीं मिल जाते तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे।
एकता दिवस की शुरुआत में सभी कश्मीरी शहीदों के लिए, कश्मीर की आजादी के लिए और पाकिस्तान की प्रगति के लिए मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई।
कश्मीर के शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए देश भर में एक मिनट का मौन रखा गया।
इस दिन का सबसे खास आयोजन यह रहा कि लोगों ने पाकिस्तान शासित कश्मीर में कोहाला पुल पर एक मानव श्रृंखला बनाई। इस आयोजन का मकसद दुनिया को यह संदेश देना था कि कश्मीर की जनता अकेली नहीं है।
अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप में निवास कर रहे कश्मीरियों ने भी इस अवसर पर विभिन्न तरह के समारोह आयोजित किए।
इस अवसर पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर समस्या के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि बातचीत की प्रक्रिया में कश्मीरी लोगों को भी शामिल किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications