आयकर छापे में फंसे मप्र के 2 आईएएस अधिकारी निलंबित (लीड-1)

आयकर विभाग के अधिकारियो ने गुरुवार को दो आईएएस अधिकारी दंपति और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी अरविंद जोशी व टीनू जोशी के अलावा एक पूर्व आईएएस एम.ए. खान तथा निजी बैंक अधिकारी, बीमा एजेंट और उद्योगपति के यहां कुल मिलाकर 13 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इस दबिश के दौरान आईएएस अफसर के आवास से बड़े पैमाने पर नकदी मिली है। नकदी गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीन तक मंगानी पड़ी। आईएएस अधिकारी के आवास से तीन करोड़ की नकदी के साथ विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है।

आयकर के छापों से आईएएस अफसर दंपति के करोड़ों के मालिक होने का खुलासा होने के बाद शुक्रवार को राज्य सरकार ने अरविंद जोशी और उनकी पत्नी टीनू जोशी को निलंबित कर दिया है। इन दोनों अधिकारियों का निलंबित अवधि में मुख्यालय बल्लभ भवन रहेगा।

छापे की कार्रवाई दूसरे दिन शुक्रवार को भी चलती रही। एक दर्जन से अधिक बैंक लॉकर को सील कर दिया गया है। इन लॉकरों को आगामी दिनों में खंगाला जाएगा। जानकारी के अनुसार अफसरों के पास करोड़ों की संपत्ति का खुलासा उस वक्त हुआ था जब बीते वर्ष एक स्थान से बीमा के कुछ दस्तावेज मिले थे। इनसे पता चला था कि मध्य प्रदेश के कई प्रशासनिक अधिकारियों ने बीमा के लिए लाखों की किश्तें दी थीं। इसी आधार पर आयकर विभाग ने जांच शुरू की और उसी के बाद ही दबिश का सिलसिला शुरू हुआ। गुरुवार से शुरू हुई दबिश शुक्रवार को भी जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+