फिलीपीन्स में सड़क दुर्घटना में 3 भारतीयों की मौत
मनीला, 5 फरवरी (आईएएनएस)। फिलीपीन्स के उत्तरी प्रांत इसाबेला में एक सड़क दुर्घटना में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
जीएमए न्यूज ने अपनी वेबसाइट पर जारी खबर में लिखा है कि दुर्घटना गुरुवार की रात उस समय घटी, जब मालालाम गांव में एक ट्रक, एक यात्री बस से जा टकराई।
पुलिस के मुख्य अधीक्षक रॉबटरे दामियान ने कहा है कि पीड़ितों की पहचान कुमार संदीप, संगीत शर्मा और जोगिंदर सिंह ईस्त्रादा के रूप में हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications