मुख्य न्यायाधीश के बचत खाते में पत्नी के खाते से कम रकम

घोषणा के अनुसार मुख्य न्यायाधीश अजित प्रकाश शाह की पत्नी के पास अपने पति की बनिस्बत अधिक बचत है।

मुख्य न्यायाधीश के पास उनके बचत खाते में 199,000 रुपये हैं, जबकि पत्नी के बचत खाते में 255,969 रुपये हैं।

पति-पत्नी के नाम संयुक्त रूप से मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित समता हाउसिंग सोसायटी में एक फ्लैट है।

मुख्य न्यायाधीश के पास 24 लाख रुपये से अधिक जनरल प्रोविडेंट फंड खाते में है और उन्होंने ढेर सारा पैसा शेयर और मुचुअल फंड में निवेश कर रखा है। उनके पास 50,000 रुपये और 400,000 रुपये की दो बीमा पालिसियां भी हैं। उनके पास कोई वाहन है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पिछले महीने दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने एक ऐतिहासिक फैसले में देश के प्रधान न्यायाधीश के पद को सूचना का अधिकार कानून के दायरे में ला खड़ा कर दिया था और कहा था कि उस कानून के तहत न्यायाधीशों को अपनी संपत्तियों की घोषणा करनी चाहिए।

केरल और मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पहले ही अपनी संपत्तियों की घोषणा कर चुके हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भी न्यायाधीशों को संपत्ति की घोषणा करने के लिए एक प्रस्ताव पारित कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+