उड़ीसा में नाल्को संयंत्र में आग
नाल्को के कार्यकारी निदेशक के.एस.श्रीधर ने आईएएनएस को बताया, "गुरुवार रात संयंत्र में आग लग गई थी, जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया। आग की वजह से कुछ केबल क्षतिग्रस्त हुए।" उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
ढेकानाल जिले के अंगुल स्थित नाल्को संयंत्र में गुरुवार रात लगभग 10 बजे आग लगी थी, जिस पर आधे घंटे में काबू पा लिया गया।
श्रीधर ने कहा कि हादसे का उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications