आईआईएम रांची में जून-जुलाई से शुरू हो जाएंगी कक्षाएं
भार्गव ने पत्रकारों को बताया, "इस वर्ष आईआईएम रांची में जून या जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प्रवेश परीक्षा (कैट) की परीक्षा दिए परीक्षार्थियों में से सफल छात्रों की चयन प्रक्रिया तब तक पूरी हो जाएगी। पहले बैच में 60 से 70 छात्र शामिल किए जाएंगे। इसकी वार्षिक फीस तीन लाख रुपये होगी।"
उन्होंने बताया,"आईआईएम कोलकाता ने आईआईएम रांची को अध्यापक और पाठ्यक्रम मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। अतिथि प्रोफेसर भी आते रहेंगे। इसके अलावा छात्रों को श्रव्य-दृश्य, वीडियो काफ्रेंसिंग जैसे मल्टीमीडिया विधियों से शिक्षा प्रदान की जाएगी।"
झारखण्ड मानव संसाधन विकास (एचआरडी) के सचिव मृदुला सिंहा ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार हर संभव आईआईएम रांची को सभी तरह की मदद करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications