नक्सल प्रभावित जिले में पुलिस ने बारूदी सुरंग नष्ट किया
रांची, 5 फरवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड के गिरीडीह जिले में शुक्रवार को एक पुल के नीचे बिछाई गई 10 किलोग्राम की शक्तिशाली बारूदी सुरंग का पता चलने पर पुलिस ने उसे समय रहते नष्ट कर दिया।
पुलिस के अनुसार रांची से 170 किलोमीटर दूर गिरीडीह के डुमरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दिबरा सेतु के समीप बारूदी सुरंग के बारे में उस वक्त पता चला जब सुरक्षा कर्मी गश्त पर थे।
पुलिस ने तार का पता चलने के बाद पुल के अंदर बिछाई गई बारुदी सुरंग के बारे में पता लगा लिया। बारूदी सुरंग को नष्ट कर दिया गया।
गौरतलब है कि झारखण्ड में सक्रिय नक्सली बारूदी सुरंगों का प्रयोग कर कई बार पुलिस के गश्ती वाहनों को निशाना बना चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications