राजस्थान में सस्ती दर पर दाल मुहैया कराएगी सरकार
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में मंहगाई के मुद्दे पर शनिवार को होने वाली मुख्यमंत्रियों की बैठक से पहले गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशको गहलोत ने मंहगाई की स्थिति की समीक्षा की और सहकारिता विभाग के माध्यम से उपाय करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब सहकारिता विभाग के राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ एवं जिला स्तरीय सहकारी उपभोक्ता भण्डारों ने दालों की विक्रय नीति में संशोधन किया है।
सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार मुकेश शर्मा ने कहा कि दालों की विक्रय के लिए शहरी क्षेत्र के 80 और ग्रामीण क्षेत्रों के 200 केंद्रों पर एक सप्ताह में यह व्यवस्था कर दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications