इजरायल ने सीरिया को चेतावनी दी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायल के विदेश मंत्री एविगडोर लिबरमेन ने गुरुवार को सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद को चेतावनी दी कि यदि उनके देश पर हमला किया जाता है तो इजरायल उसे पराजित कर देगा।
लिबरमेन ने कहा कि सीरिया को न केवल पराजित होना पड़ेगा बल्कि वहां की सरकार पर भी संकट छा जाएगा। गुरुवार को बार स्थानीय इलान विश्वविद्यालय में लिबरमेन ने यह बयान दिया।
लिबरमेन ने सीरिया को चेतावनी देते हुए कहा, "युद्ध में आपकी केवल हार ही नहीं होगी बल्कि असद परिवार सत्ता से भी दूर हो जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications