देर से पहचाना मुलायम ने अमर का असली चेहरा : मोहन सिंह
देवरिया में संवाददाताओं से बातचीत में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन सिंह ने कहा कि पार्टी प्रमुख ने अमर का वास्तविक चेहरा परखने में भले ही ज्यादा समय ले लिया हो, फिर भी हमारे लिए अभी देर नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा यकीन है कि अमर सिंह का निष्कासन पार्टी को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
अमर सिंह द्वारा बार-बार यह कहे जाने की सपा के कामकाज के कारण उनके गुर्दे खराब हो गए..इस पर मोहन सिंह ने कहा कि मैंने तमाम चिकित्सकों से इस प्रश्न पर परामर्श किया है। चिकित्सकों ने बताया कि ज्यादा परिश्रम करने से नहीं बल्कि जीवनशैली की खामियों से गुर्दा खराब होता है। हम उनको सलाह देते हैं कि अपनी जीवनशैली सुधार लें नहीं तो उनके नए गुर्दे भी खराब हो जाएंगे।
सपा द्वारा अंग्रेजी का विरोध किए जाने के मुद्दे पर सफाई देते हुए सपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी अंग्रेजी के खिलाफ है यह दुष्प्रचार फैलाया गया है। हम अंग्रेजी नहीं बल्कि अंग्रेजी मानसिकता के खिलाफ हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications