मुंबई में 'मुसोलिनी राज' : उद्धव ठाकरे
ज्ञात हो कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी शुक्रवार को मुंबई के दौरे पर थे। शिव सेना कार्यकर्ता राहुल गांधी का विरोध करना चाहते थे।
राहुल गांधी के चार घंटे के दौरे के दौरान की गई चुस्त सुरक्षा व्यवस्था का उल्लेख करते हुए ठाकरे ने कहा कि पूरे शहर में शिव सैनिकों को विरोध प्रदर्शन से रोका गया।
ठाकरे ने इटली के तानाशाह और राहुल की मां सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा, "यह इस बात को स्पष्ट करता है कि महाराष्ट्र में किस तरह का एक मुसोलिनी राज कायम है।"
ठाकरे ने मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को वाचमैन बताया। उन्होंने कहा कि वह घाटकोपर में एक पेड़ के नीचे साढ़े चार घंटे तक राहुल गांधी की अगवानी करने के लिए इंतजार करते रहे। एक अप्रत्याशित योजना के तहत राहुल गांधी ने शहर की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर लेने के बदले लोकल ट्रेन का रास्ता चुना।
अंधेरी रेलवे स्टेशन पर दूसरे दर्जे का उपनगरीय ट्रेन टिकट खरीदने के लिए राहुल गांधी द्वारा वहां लगे एटीएम से पैसे निकाले जाने का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि यह अपेक्षित था।
ठाकरे ने कहा, "मुंबई का मतलब दिल्ली के लिए एटीएम ही है।" उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे शासक अपनी समृद्धि के लिए मुंबई का कथित तौर पर शोषण कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications