अमेरिकी दवा कंपनी के लिए सूचना तंत्र बनाएगी इंफोसिस
समझौते के तहत भारतीय कंपनी अमेरिकी कंपनी के लिए एक नया शोध सूचना तंत्र को तैयार करने के साथ उसे क्रियान्वित करेगी।
यहां जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि नया शोध सूचना तंत्र से इस क्षेत्र में इंफोसिस की बौद्धिक संपदा का लाभ उठाते हुए एलन फार्मास्युटिक्ल्स को शोध में सहायता मिलेगी।
इस समझौते की राशि की घोषणा नहीं की गई है।
एलन फार्मास्युटिक्ल्स में निदेशक (सूचना शोध) अजय शाह ने कहा, "हमें विश्वास है कि इंफोसिस के साथ समझौते से हमें अपने अनुसंधान के लिए जरूरी व्यापक सूचनाएं मिल सकेंगी।"
शाह ने कहा कि इंफोसिस के साथ हुए इस समझौते से एलन अनुसंधान पर होने वाले अपने खर्च को कम कर सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications