आस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडल ने कोयला मंत्री से मुलाकात की
दोनों देशों के मंत्रियों ने खासतौर पर कोयला खनन के क्षेत्र में व्यापार और निवेश में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। आस्ट्रेलिया के मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले चार-पांच वर्षो में आस्ट्रेलिया में रेल, सड़क और बंदरगाह जैसे आधारभूत ढांचों के उन्नयन के लिए बड़े स्तर पर निवेश की योजना है। इससे कोयला और अन्य संसाधनों के अधिक निर्यात को बल मिलेगा।
फरगुसन ने मई, 2010 के दौरान पर्थ में आयोजित होने वाले ऊर्जा और खनन मंच में शामिल होने के लिए श्रीप्रकाश जायसवाल को आमंत्रित किया। जायसवाल ने दोनों देशों के बीच कोयला क्षेत्र में संयुक्त कार्य योजना के कार्यान्वयन में प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications