विधान मण्डलों के पर्यावरण को भी शुद्ध रखने की जरुरत : शिवराज
भोपाल में चल रहे विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के तीसरे दिन शुक्रवार को आयोजित 'पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की जरूरतों को पूरा करने की आवश्यकता' विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "पर्यावरण की समस्या से निपटने में सिर्फ कानून कारगर नहीं होंगे। इसके लिए लोगों की मानसिकता में बदलाव जरूरी है। जनता को भी इस दिशा में सरकार की ओर से किए जाने वाले प्रयासों में हाथ बंटाना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "पर्यावरण की रक्षा के साथ ही विधान मण्डलों को भी शुद्ध रखना जरूरी है। लगातार होने वाले चुनावों को उन्होंने नुकसानदायक बताते हुए लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने की जरूरत बताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा करने से चुनाव खर्च कम होगा।"
चौहान ने चुनाव के लिए स्टेट फंडिंग की वकालत करते हुए कहा कि मान्यता प्राप्त दलों की सभाओं, चुनावी खर्चो चुनावी प्रसारण को समय सीमा में बांधकर स्टेट फंडिंग की जानी चाहिए जो लोकतंत्र के हित में होगा।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications