भारत मेरे विदेशी एजेंडे में शीर्ष पर : कैमरॉन
कैमरॉन ने शुक्रवार को भारत और ब्रिटेन के बीच के संबंधों को 'एक विशेष रिश्ते' के रूप में परिभाषित किया।
यूके इंडिया बिजनेस लीडर्स क्लाइमेट ग्रुप का उद्घाटन करते हुए कैमरॉन ने कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह चाहते हैं कि भारत उनका पहला विदेशी ठिकाना बने।
ब्रिटेन में तीन जून को होने वाले चुनाव से पूर्व हुए एक सर्वेक्षण में ब्रिटेन की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी, कंजर्वेटिव पार्टी सत्ताधारी लेबर पार्टी से आगे है।
कैमरॉन ने कहा, "ब्रिटेन और भारत के बीच एक विशेष रिश्ता है। दोनों देशों के बीच रिश्ते को मजबूत से मजबूत बनाने का एक कारण है।"
कैमरॉन ने लंदन बिजनेस स्कूल में आयोजित शीर्ष व्यापारी नेताओं की बैठक में कहा कि स्वच्छ ऊर्जा में सहयोग भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्ते का एक बड़ा हिस्सा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications