हैदराबाद में इमारत ढही, 2 की मौत (लीड-1)
पुलिस ने बताया कि बचाव कार्यकर्ताओं ने तीन मंजिली इमारत के मलबे से दो शव निकाले और दो घायल लोगों को बाहर निकालने में सफलता हासिल की। यह दुर्घटना दिन में करीब 2.30 बजे व्यस्त नरायणगुड़ा इलाके के सिटी सेंटर में हुई।
हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ए.के. खान ने पत्रकारों से कहा, "मलबे में छह और लोगों के फंसे होने की आशंका है।"
बचाव कार्यकर्ताओं ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है और उनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
अग्निशमन दल और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के कर्मचारी और मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि इमारत से लगे एक निजी स्कूल के सभी छात्र सुरक्षित हैं। इमारत के ढहने की वजह से स्कूल के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है लेकिन पुलिस ने तुरन्त छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया।
कुछ समाचार चैनलों ने शुरू में स्कूल की इमारत ढह जाने की रिपोर्ट दी जिससे बहुत से माता-पिता घबराकर तेजी से स्कूल पर एकत्रित हो गए।
सरकार ने दुर्घटना के कारणों की पड़ताल के आदेश दिए हैं और प्रत्येक मृतक को 200,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications