ग्रामीण चिकित्सकों के लिए 300 मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव
एमसीआई के अध्यक्ष केतन देसाई ने पत्रकारों से कहा,"हमारे देश में करीब 300 जिले ऐसे हैं जहां कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है, हमने इन जिलों में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव रखा है।"
उन्होंने बताया, "इन मेडिकल कॉलेजों में 'बैचलर इन रुरल हेल्थकेयर' नाम से एक पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। यहां उत्तीर्ण छात्रों को प्रशिक्षण के बाद अधिसूचित ग्रामीण इलाकों में तैनात किया जाएगा।"
देसाई ने बताया, "इन चिकित्सकों को ग्रामीण इलाके में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें तैनात भी ग्रामीण इलाकों में ही किया जाएगा। इन चिकित्सकों पर राज्य चिकित्सा परिषद का नियंत्रण होगा लेकिन इन्हें भारतीय चिकित्सा रजिस्ट्री के तहत पंजीकृत नहीं किया जाएगा।"
भारत में शहरी क्षेत्र की तुलना में गांव में चिकित्सक कम हैं। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि चीन की तर्ज पर एक छोटा सा प्रशिक्षण प्रदान कर 145,000 ग्रामीण चिकित्सकों को तैयार किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications