पाकिस्तान विस्फोट में 11 लोगों की मौत (लीड-1)
जिन्ना स्नातकोत्तर चिकित्सा केंद्र की सीमा जमाली ने कहा, "अब तक अस्पताल में 11 शव और 50 घायलों को लाया गया है।"
कराची के पुलिस प्रमुख वसीम अहमद ने कहा कि ऐसा मालूम पड़ता है कि बम को चलाकी के साथ मोटरसाइकिल पर रखा गया था।
घटनास्थल पर मोटरसाइकिल और बस के कल-पुर्जे जहां-तहां बिखरे पड़े थे। बस की सभी खिड़कियां चूर-चूर हो गई थीं। विस्फोट की वजह से आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
इससे पहले कराची में 28 दिसंबर को किए गए विस्फोट में शिया संप्रदाय के 40 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications