दिल्ली में नि:शुल्क अत्याधुनिक सरकारी एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ
सरदार बल्लभ भाई पटेल अस्पताल के लिए यह एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। 50 बिस्तरों वाला यह अस्पताल पटेल नगर और राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराता है। अस्पताल में अब तक केवल एक एंबुलेस सेवा होने की वजह से इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था।
राजधानी दिल्ली में यह पहली ऐसी एंबुलेंस सेवा है जिसे सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश के अनुसार तैयार किया गया है। इस एंबुलेंस सेवा की विशेषता यह है कि यह जीवन रक्षक उपकरणों से लैस है। वहीं इसके अंदर डेफीब्रिलेटर, ट्रांसपोर्ट, वेंटीलेटर, ट्रांसपोर्ट मॉनीटर, न्यूमैटिक स्पिलिंट स्पाइन बोर्ड की सुविधा दी गई है। ह्दय रोगियों, गंभीर रूप से घायलों, गर्भवती महिलाओं तथा अन्य मरीजों को इस एंबुलेंस से अस्पताल लाया जा सकेगा। इसमें जीपीएस एवं रेडियो मोबाइल तकनीक की सुविधा भी दी गई है। इसका उपयोग राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भी किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications