हैदराबाद में इमारत ढही, 10 लोगों के फंसे होने की आशंका
पुलिस ने बताया कि तीन मंजिली इमारत के मलबे से तीन मजदूरों को पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने बाहर निकाला। यह दुर्घटना दिन में करीब 2.30 बजे व्यस्त नरायणगुड़ा इलाके के सिटी सेंटर में हुई।
हैदराबाद के जिलाधिकारी नवीन मित्तल ने पत्रकारों से कहा, "हमें बिल्कुल सही संख्या तो नहीं पता है लेकिन मलबे में छह से 10 लोग फंसे हो सकते हैं।"
अग्निशमन दल और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के कर्मचारी और मशीनरी मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications