ब्रायन लारा के घर से 2 लाख डॉलर और जेवरात की चोरी

पोर्ट ऑफ स्पेन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के घर से दो लाख डॉलर नगद, जेवरात, पॉप स्टार बियोंसे नोल्स के कार्यक्रम 'आई एम' के वीवीआईपी टिकट तथा आस्ट्रेलिया सरकार द्वारा दिया गया 'ऑर्डर ऑफ आस्ट्रेलिया' मेडल चोरी होने की खबर है।

बुधवार रात को हुई इस चोरी के बाद एक नौकरानी को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। सेंट क्लेयर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लारा ने इस संबंध में मीडिया से बात नहीं की है लेकिन उनके गुरु माने जाने वाले जोए कारेउ ने कहा कि इस घटना के कारण त्रिनिदाद एवं टोबैगो की छवि खराब हुई है क्योंकि यह चोरी यहां के एक महत्वपूर्ण शख्स के घर में हुई है।

जोए ने कहा, "यह बेहद शर्मनाक घटना है।" पुलिस के मुताबिक खुद लारा ने अपने घर के करीब स्थित पुलिस स्टेशन में इस संबंध में रिपोर्ट लिखाई है।

घटना के दिन लारा शाम को चार बजे अपने घर से निकले और फिर शाम सात बजे वापस आ गए। इसके बाद वह सोने चले गए। बुधवार सुबह वह जल्दी उठे और देखा कि उनके शयनकक्ष से कुछ कीमती सामान गायब है।

लारा ने कहा है कि वह गायब वस्तुओं का पूरा विवरण उपलब्ध कराएंगे। पुलिस इस मामले में जांच आरंभ कर चुकी है लेकिन अब तक एक भी सामान बरामद नहीं किया गया है। चोर को पकड़ने के लिए जांच एजेंसी फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की भी मदद ले रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+