वैश्विक विकास में भारत, चीन व्यापक सहयोग कर रहे हैं : आईएमएफ

वाशिंगटन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि भारत और चीन की अर्थव्यवस्थाओं ने वैश्विक आर्थिक संकट से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन दोनों देशों की विकास दर क्रमश: सात और 10 फीसदी है।

आर्थिक संकट से उबरने में भारत और चीन की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर आईएमएफ की उप निदेशक (एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र) कल्पना कोछड़ ने कहा, "वैश्विक अर्थव्यवस्था में इनकी संख्या और वजन को देखने के बाद यह सही लगता है।"

उन्होंने कहा, "जब आपके पास दो बड़ी अपेक्षाकृत तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाएं-भारत और चीन- हों तो वे वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।"

आईएमएफ ने अगले साल के लिए वैश्विक विकास की दर चार फीसदी के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। विकसित देश इसमें केवल दो फीसदी का योगदान करेंगी। इस बारे में कोछड़ ने कहा, "इसमें से बाकी का हिस्सा उभरती अर्थव्यवस्थाओं से आएगा और इन उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से अधिकतर भारत और चीन से।"

भारत को संकट से उबरने वाले पहले देशों में एक करार देते हुए उन्होंने कहा, "इन दो देशों से आ रहा यह महत्वपूर्ण योगदान है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+