कश्मीर में हमला, 2 की मौत (लीड-1)
श्रीनगर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक बंकर पर की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया है कि शहर के मध्य हुए इस हमले से सीआरपीएफ के जवान सन्न रह गए। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया।
सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके को तत्काल घेर लिया है। इससे पहले इस हमले में तीन लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications