क्वे टा में विस्फोट, 3 घायल
शहर के पुलिस उपमहानिरीक्षक (ऑपरेशंस) आसिफ एजाज शेख ने समाचार चैनल 'डॉन न्यूज' को बताया कि एक पुलिस दल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को किल्ली इब्राहिमजई इलाके में रुकने का संकेत दिया।
जैसे ही पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति को तलाशने की कोशिश की, उसने अपने पैर में बंधे विस्फोटक को उड़ा दिया। परिणामस्वरूप वह संदिग्ध व्यक्ति और दो पुलिस कांस्टेबल घायल हो गए।
घायलों को बोलान मेडिकल कॉम्प्लेक्स हॉस्पीटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications