गेस्ट हाउस में ठाठ-बाट से रहने वाला भिखारी गिरफ्तार (लीड-1)

पुलिस के अनुसार 52 वर्षीय शंकर मेहता उर्फ महतो को गुरुवार शाम चण्डीगढ़ सेक्टर 42 में एक सरकारी गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया। महतो इस गेस्ट हाउस में पिछले दो महीने से रह रहा था और इसके लिए उसने 6,000 रुपये किराये के रूप में अदा किया था।

गौरतलब है कि जब इस भिखारी को गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से लगभग 3,000 रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी जनक राणा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, " वह पुलिस से भयभीत नहीं था और उसका कहना था कि कोई भी उसे भिक्षा मांगने से नहीं रोक सकता। वह काफी चालाक है और उसने गेस्ट हाउस के अधिकारियों के सामने अपनी पहचान को जाहिर नहीं होने दिया। वह गर्मियों में शिमला जाने की योजना बना रहा था।"

पुलिस अधिकारी ने बताया, "महतो पर भिक्षावृत्ति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम उसके फोन विवरण और सामान की जांच करेंगे। चण्डीगढ़ पुलिस उसे कुछ वर्ष पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।"

महतो मध्य प्रदेश के रायपुर जिले का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि बचपन में ही उसने अपना घर छोड़ दिया था। तब से लेकर आज तक वह भिक्षा मांगकर अपना जीवन गुजार रहा है। वह देश के विभिन्न शहरों में रह चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+